Showing posts with label prime minister. Show all posts
Showing posts with label prime minister. Show all posts

Sunday, 25 December 2011

"अजातशत्रु"

अजातशत्रु
(अटल जी के जन्म दिन पर समर्पित मेरी कुछ पंक्तियाँ)

कृति: मोहित पाण्डेय "ओम"
क्रिसमस उन्नीस चौबीस में,
सूर्य तेज अवतीर्ण हुआ|
माँ कृष्णा के अटल लाल से,
सारा भूमंडल उज्जवलित हुआ|
मस्तक की तेज अटल रेखा,
करती थी बयाँ उसकी किस्मत|
सच्चा देश का प्रहरी होगा,
दुश्मन भी होंगे नतमस्तक ||
पिता चाहते थे बैरिस्टर,
कानून अटल सर्वज्ञ हुआ|
अंग्रेजो के जोर जुल्म से,
देश प्रेम उद्भवित हुआ|
माँ भारती की करुण क्रंदन से,
मन में क्षोभ विक्षोभ हुआ|
सर्वस्व सुखो को तज कर,
'भारत छोडो अंग्रेजो' में सम्मिलित हुआ||
जाबांज अटल बलिदानों से,
भारत जब स्वतंत्र हुआ|
पूरा देश खुशी से झूमा,
फिर अटल खुशी से मगन हुआ|
राष्ट्र धर्मं और पांचजन्य का,
संपादन उसने कर डाला|
अमर आग और संकल्प काल,
कविताओ का सृजन कर डाला||
दुश्मन के घर लाहौर में जाकर,
'जंग न हो' का गान किया|
अपने दुश्मन की आँखों में भी,
आंसू लाने को मजबूर किया|
भारत का नायक बनकर,
भारत का उद्धार किया|
सर्व शिक्षा की नीव बनाकर,
ज्ञान दीप प्रज्वलित किया|
देश की खातिर अमर त्याग,
गुण गान हमेशा करता हूँ|
"अजातशत्रु" अटल जी को,
दिल से वंदन अभिनन्दन करता हू ||